हँसते सन्नाटे , रोते सन्नाटे,
डरते सन्नाटे , डराते सन्नाटे,
काले सन्नाटे , लाल सन्नाटे,
शब्दों के समुंद्र लीये, मौन सन्नाटे,
हर कण में छुपे, अंतहीन सन्नाटे,
हर क्षण, हर समय उपस्थित ,
अदृश्य सन्नाटे।
विजय के लहर में, उफनती मौत के सन्नाटे,
सफलता शिखर पर, संघर्ष के सन्नाटे।,
धर्म-ग्रंथो में, भ्रम के सन्नाटे,
काल गति में हैं, स्थिर सन्नाटे।
अचेत प्राण में, चेत सन्नाटे ,
नदी के बीच बहते सन्नाटे ।
पिघलती लावा में, ठंडे होते सन्नाटे \,
कई प्रश्नो के उत्तर सन्नाटे ।

No comments:
Post a Comment