क्या है ये भगवान् ?
मनुष्य के भय का प्रमाण,
या अबोध मनुष्य का ज्ञान!
क्या है जीवन ?
एक अदभुत स्वप्न,
या एक विस्मयादिबोधक प्रश्न!
क्या है दरिद्रता ?
सम्पन्नो की निष्ठुरता,
या समाज की नित्य सनातन अपरिपक्वता !
मनुष्य के भय का प्रमाण,
या अबोध मनुष्य का ज्ञान!
क्या है जीवन ?
एक अदभुत स्वप्न,
या एक विस्मयादिबोधक प्रश्न!
क्या है दरिद्रता ?
सम्पन्नो की निष्ठुरता,
या समाज की नित्य सनातन अपरिपक्वता !